मध्य प्रदेश के प्रमुख खेल एवं खिलाड़ी
हॉकी :- म.प्र. ने स्वतंत्राता पूर्व से ही हॉकी खेल में अपनी प्रमुख पहिचान बनाई है। मध्य प्रदेश का भोपाल, इन्दौर, महू, ग्वालियर, हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है। ग्वालियर में प्रतिवर्ष रूप सिंह गोल्ड हॉकी का आयोजन होता है।
हॉकी से संबंधित खिलाड़ी :-मेजर ध्यान चन्द्र के के छोटे रूपसिंह का संबंध हमेशा ग्वालियर से रहा है। जिनके नाम ग्वालियर में रूपसिंह स्टेडियम बनाया गया है। 1998 के ओलम्पिक में खेलने वाले महू के किशनलाल और बाद में भारतीय गोलकीपर रहे शंकर लक्ष्मण(1956-60 व 64 ओलंम्पिक) अपने में खेलने वाले महू के खिलाडि़यों में मास्टर राजोदिया, संतुराम, चम्यालाल, असलम शेर खान, गेंदालाल, गुलाम, रसूल, दुर्गाबाला पवार, शिवाजी पवार, समीर दाद, मुन्ना सिंह, मुखर्जी, मधु यादव( भारतीय पूर्व कप्तान) आदि।
क्रिकेट :- म.प्र. के इन्दौर, ग्वालियर, भोपाल में क्रिकेट काफी पहले से खेला जाता है। पारसी क्लब(1890), इन्दौर राज्य का पहला क्रिकेट क्लब था। यही अब ‘म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन’ में बदल गया है।
प्रमुख खिलाड़ी :- कैप्टन मुश्ताक अली ( विदेश में शतक जमाने वाले पहले भारतीय) कु. राजकुमारी ढोलकिया, संध्या जैन हीरालाल गायकवाड़, अभिताव विजयवर्गीय, राजेश चौहान(वर्तमान-छत्तीसगढ़) संध्या अग्रवाल, विजय नायडू, सी.के. नायडू, संजय अली, रामेश भाटिया, सुबोध सक्सेना, राजेन्द्र निगम, चन्दु सरवटे, अभय खुरसिया, सुनील लाहोरेर, जे.पी. यादव, मोहनीश मिश्रा, जलज सक्सेना, अजितेश अर्गल, ईश्वर पाण्डे, नमन ओझा।
टेबल टेनिस :- म.प्र. टेबल टेनिस एसोसियेशन(1957) का मुख्यालय जबलपुर है।
प्रमुख खिलाड़ी :- जाल गोदरेज(ग्रेट वाल ऑफ चाइना के नाम से प्रसिद्ध), रिंकू आचार्य(जूनियर एवं सिनियर राष्ट्रीय विजेता रही), रीता जैन( जूनिय राष्ट्रीय विजेता), लिग्धा मेहता, पूजा शर्मा।
फुटबाल :- म.प्र. में फुटबॉल का इतना माहौल नही है। नई दुनिया समाचार पत्र प्रतिवर्ष नेहरू फुटबॉल प्रतियोगिता इन्दौर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करवायी जाती है।
प्रमुख खिलाड़ी :- एम्ब्रुस, कीड, नरसेम, हफीज, प्रहलाद अहीर, डी. सेना, राजू सैनी आदि।
बैडमिण्टन :- इन्डोर खेलों में बैंडमिन्टन राज्य का प्रमुख खेल है। जो मध्य प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, इन्दौर, रतलाम, ग्वालियर, उज्जैन आदि जिलों में लोकप्रिय रहा है। यह खेल अब राज्य के प्रत्येक भाग में खेला जाता है। म.प्र. बैडमिण्टन एसोसिएशन द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जैसे- यश कप, राजेन्द्र सिंह कप, राधेश्याम अग्रवाल कप, ट्रिपल क्राउन शिल्ड, गुलाबराय चढ्ढा कप, आदि।
प्रमुख खिलाड़ी :- सी.डी. देवरस, प्रणव बोस, सीमा भण्डारी(सार्क चैम्पियन, 4 बार राष्ट्रीय विजेता, 6 बार उबेर कप में भाग), सरोजनी आप्टे(6 बार राष्ट्रीय उपबिजेता), पार्थेा गांगुली( फ्रेंच और आष्ट्रेलिया ओपन के डबल्स विजेता) आदित्य जोशी, श्रेयंश परदेसी, अशोक सैंदा, बी.एम. तापडि़या, कु. एम. ताम्बे, सौरभ वर्मा, समीर वर्मा, प्रतुश जोशी आदि।
शतरंज :- इस खेलों का श्रेय होल्करों को दिया जाता है। क्योंकि इस खेल का प्रारंभ होल्करों के द्वारा किया गया था। आज इन्दौर में इसका प्रमुख केन्द्र है।
अन्य खेलों के प्रमुख खिलाड़ी
कुश्ती:- पप्पू यादव( विश्वकप के जूनियर स्वर्ण विजेता), गामा पहलवान, कृपाशंकर पटेल( एशियायी चैम्पियनशिप में कांस्य विजेता), रामचन्द्र(हिन्द केसरी खिताब)
जूडो:- कमला रावत
स्नूकर :- कमल चावला (भोपाल)
बास्केटबाल :- रेखा चौधरी,
टेनिस:- ऐश्वर्य अग्रवाल, महक जैन,
स्केटिंग :- समाली कुम्भारे
शूटिंग :- अमित पिलानिया, राजकुमारी राठौर, नवदीप राठौर।
खोखो :- नीलिमा सरोलकर(राष्ट्रीय चैम्पियन रही) सुषमा सरोलकर
तैराकी:- बजरंगी प्रसाद ( 6 वर्ष तक लगातार राष्ट्रीय चैम्पियन), पूजा पाटीदार(राष्ट्रीय स्तर की तैराक)


0 टिप्पणियाँ