Recents in Beach

मध्‍य प्रदेश के किलों में स्थित प्रमुख महल || Madhya Pradesh Famous Rajmahal


मध्‍य प्रदेश के किलों में स्थित प्रमुख महल



मध्‍य प्रदेश में स्थित महलों की संख्‍या जितनी है। कि हम मध्‍य  प्रदेश को महलो का राज्‍य भी कह सकते हैं।

           ग्‍वालियर में स्थित महल

 जय विलास पैलेस :-  यह एक संग्रहालय है। यह जीवाजीराव सिंधिया का निवास होने के कारण और अपनी भव्‍यता के लिए प्रशिध्‍द है।

मोती महल :- मोती महल को जीवाजी राव सिंधिया द्वारा बनवाया गया था। यह ग्‍वालियर में स्थित है। वर्तमान में यहाँ सरकारी कामकाज के ऑफिस बनाये गये हैं।

गूजरी महल :- इसे राजा मानसिंह द्वारा अपनी गुर्जर प्रेमिका मृगनयनी के लिये बनवाया गया था।

माण्‍डू में स्थ्ति महल :- माण्‍डू धार में स्थित है। माण्‍डू को महलों की नगरी से भी जाना जाता है। माण्‍डू में स्थित प्रमुख महल रानी रूपमती का महल, उनके प्रेमी बाजबहादुर का महल, खरबूजा महल, हिण्‍डोला महल, अशर्फी महल,दाई का महल आदि स्थित हैं। अशर्फी महल अपनी बेल-बुटो की पच्‍चीकारी के लिए मशहूर है।

मण्‍डला में स्थित महल :-  बघेलिन महल जो मण्‍डला के समीप नर्मदा तट पर स्थित है। मोतीमहल मण्‍डला में स्थित मोती महल का निर्माण राजा हृयशाह द्वारा करवाया गया था यह महल रामनगर के जंगलों में स्थित है। यह पर्यटन के दृष्टि से अत्‍यंत दर्शनीय है।

रायसेन दुर्ग में स्थित महल :-राजा रोहित का महल जोकि राजा रासबसंती द्वारा निर्मित करवाया गया था। और बादल महल दोनों ऐतिहासिक दृष्टि से  दोनों ही महतवपूर्ण है। यहाँ पर स्थित इत्रदार महल भी दर्शनीय है।

चंदेरी दुर्ग में स्थित महल :-11 वीं सदी में स्‍थापित नौलखा महल तथा हवा महल का निर्माण  राजा कीर्तिपाल द्वारा करवाया गया। हवा महल को चंदेरी दुर्ग की शोभा माना जाता है।

जबलपुर में स्थित महल :- जबलपुर में स्थित मदन महल का निर्माण राजा मदनसिंह द्वारा 12 वीं सदी में करवाया गया था। यह एक गोण्‍डकला का नमूना है।

ओरछा दुर्ग में स्थित महल :-जहांगीर महल का निर्माण सम्राट जहांगीर द्वारा अपने विश्राम के लिए करवाया गया था।

अजयगढ़ दुर्ग के महल :- राजा अजयपाल द्वारा निर्मित राजा अमन का महल अजयगढ़ दुर्ग में स्थित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ